UPSC CSE Pre Result 2023 Declared: 14 हजार ने पास की प्रीलिम्स की परीक्षा, यहाँ देखें नाम के साथ पूरी लिस्ट

UPSC Prelims Result Declared : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 28 मई, 2023 को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE) का सफलतापूर्वक आयोजन किया था । आयोग ने UPSC CSE प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2023 आज, 12 जून, 2023 को घोषित किया है।  उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जाकर इसे देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल, प्रारंभिक परीक्षा 28 मई को आयोजित की गई थी। आयोग द्वारा कुल 14624 उम्मीदवारों परीक्षा में सफल हुए हैंI अर्हता प्राप्त करने वाले अब मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे जो 15 सितंबर से आयोजित की जाएगी। सिविल सेवा के साथ-साथ आयोग ने भारत वन सेवा परीक्षा के परिणाम भी घोषित किए हैं।

Result 2023 कैसे चेक करें ? ( How to check UPSC Prelims Result 2023)

  • यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार परिणाम देख सकते हैं।
  • पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
UPSC CSE Pre Result 2023 Declared: 14 हजार ने पास की प्रीलिम्स की परीक्षा, यहाँ देखें नाम के साथ पूरी लिस्ट UPSC CSE Pre Result 2023 Declared: 14 हजार ने पास की प्रीलिम्स की परीक्षा, यहाँ देखें नाम के साथ पूरी लिस्ट Reviewed by AAbha Enterprises on June 12, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.